मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

नोएडा में सड़क दुर्घटना में दिल्ली के चार युवकों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गौतमबुद्धनगर। थाना सेक्टर -24 क्षेत्र के सेक्टर -11 में रविवार देर रात तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार युवकों की मौत हो गयी। जबकि एक युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों घायल के समुचित उपचार के निर्देश दिए।जानकारी के अनुसार एक कार में पांच युवक दिल्ली से खाना खाने नोएडा आए थे। रात में करीब दो बजे वे वापस जा रहे थे। उसी समय सेक्टर -11 एच ब्लॉक रेड लाइट के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी। घटना में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मरने वालों की पहचान मोहित, विशाल, मनीष और हिमांशु उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक उत्तम है, जिसका अस्पताल में उपचार जारी है। चारों मृतक और घायल उत्तम न्यू कोंडली दिल्ली के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि हिमांशु उर्फ बिट्टू कार चला रहा था।एसीपी का कहना है कि घायल उत्तम की हालत खतरे से बाहर है। उसकी शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल से ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। जल्द ही आरोपित ट्रैक्टर चालक काे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें