मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, सड़क जाम कर ग्रामीणों का हंगामाट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, सड़क जाम कर ग्रामीणों का हंगामा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, सड़क जाम कर ग्रामीणों का हंगामाट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, सड़क जाम कर ग्रामीणों का हंगामा

सुपौल। जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक इलाके में यातायात बाधित रहा।हादसा सदर थाना क्षेत्र के परसरमा–जगतपुर मार्ग स्थित सिमरा चौक के पास हुआ। मृत युवक की पहचान बैरों वार्ड संख्या-09 निवासी इंद्रदेव यादव के 26 वर्षीय पुत्र शिवकुमार यादव के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल रौशन कुमार का इलाज सुपौल सदर अस्पताल में चल रहा है।बताया जा रहा है कि शिवकुमार यादव की शादी दो वर्ष पहले हुई थी और उनकी चार माह की एक बेटी है। गुरुवार को वह अपने साले रौशन कुमार के साथ बाइक से करजाइन बाजार के गौसपुर से लाउड विशनपुर स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी दौरान सिमरा चौक के पास बांस लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवकुमार यादव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि रौशन कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया।घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई।सूचना मिलने पर सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे बाद जाम हटाया जा सका।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। हादसे में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें