मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

मोतिहारी पुलिस ने टाॅप टेन अपराधी को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी

चंपारण,। एसपी कांतेश कुमार मिश्र को मिली गुप्त सूचना के

सत्यापन के बाद उनके द्वारा गठित टीम को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस ने

मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत औराई थाना के राज सिंह उर्फ बाबू साहेब को

गिरफ्तार कर पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाने के दो बड़ी कांडो का

पटाक्षेप कर दिया है।

इस संबंध में एसपी श्री मिश्र ने बताया कि सूचना

मिली की टॉप टेन अपराधी में शामिल राज सिंह मुजफ्फरपुर स्टेशन परिसर में

किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। नतीजतन

त्वरित कार्रवाई के

तहत मधुबन थानाध्यक्ष शैलैश कुमार एवं एसटीएफ की टीम को शामिल करते हुए

छापेमारी कराई गई। जहां से वह गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाश के

विरूद्ध

मुजफ्फरपुर, नई दिल्ली व मधुबन थाना क्षेत्र में कुल 8 कांड दर्ज

है। इनमें लूट, ठगी, आर्म्स एक्ट, डकैती आदि के आरोप है। उसने पुलिस को

वर्ष 2021 में मधुबन थाना क्षेत्र में भारत फाईनेंस से 11 लाख रुपए की लूट

की घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकारी है। फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में भेज

दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें