मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:15 · नई दिल्ली संस्करण

कार की टक्कर से टोल कर्मचारी की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कार की टक्कर से टोल कर्मचारी की मौत

झुंझुनू।झुंझुनू जिले के सूरजगढ़-चिड़ावा मार्ग पर स्थित रघुनाथपुरा टोल प्लाजा पर सोमवार देर रात करीब एक बजे तेज रफ्तार कार बंद पड़ी टोल लाइन में घुस गई। कार की चपेट में आने से एक टोल कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।सूरजगढ़ थाना प्रभारी दौलतराम ने बताया कि सूरजगढ़ की ओर से आ रही एक कार तेज स्पीड में थी। टोल प्लाजा के पास पहुंचते ही ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर उछलकर टोल की उस लाइन में जा घुसी जिसे बैरिकेड लगाकर बंद किया गया था। बंद लाइन के पास बने बूथ के नजदीक टोल कर्मचारी उम्मेद मेघवाल, पवन राजपूत, देवेंद्र और अन्य कर्मी बैठे हुए थे। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। कार टोल कर्मियों को रौंदते हुए वहां खड़ी एक बोलेरो कैंपर से जा टकराई। कार सवार दो युवक मौके से फरार हो गए।थाना प्रभारी दौलतराम के अनुसार हादसे की सूचना पर जीवन ज्योति रक्षा समिति की एंबुलेंस और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल सूरजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने टोल कर्मचारी उम्मेद मेघवाल (32), निवासी श्यालू कलां को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल पवन राजपूत की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे झुंझुनू के बीडीके अस्पताल रेफर किया गया है। देवेंद्र (निवासी गाडोली) सहित अन्य घायलों का उपचार सूरजगढ़ में जारी है।थाना प्रभारी दौलतराम ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। टोल प्लाजा का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें कार की रफ्तार और हादसे का सीन साफ दिखाई दे रहा है। फुटेज के आधार पर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक उम्मेद मेघवाल के शव को सूरजगढ़ सरकारी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। हादसे के बाद मंगलवार सुबह करीब 10 बजे रघुनाथपुरा टोल प्लाजा पर मृतक के परिजन और लोग धरने पर बैठ गए। सूरजगढ़-चिड़ावा को जाम कर दिया। सूचना पर सूरजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की मांग है कि मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया और आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें