मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

Tokyo Paralympics 2020: प्रमोद भगत ने बैडमिंटन में रचा इतिहास, भारत को मिला चौथा गोल्ड मेडल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

टोक्यो पैरालिंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। शटलर प्रमोद भगत ने भारत को एक और गोल्ड दिला दिया है। उन्होंने पुरुषों की एकल बैडमिंटन स्पर्धा के फाइनल में ब्रिटेन के डेनियन बेथल को हराया ।

नई दिल्ली : जापान की राजधानी टोक्यो में चल रहे पैरालिंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। शनिवार को भारत की झोली में एक और गोल्ड मेडल आया। प्रमोद भगत ने पुरुषों की एकल बैडमिंटन SL3 स्पर्धा के फाइनल में ब्रिटेन के डेनियन बेथल को 2-0 से हराया। जारी खेलों मे यह भारत का चौथा गोल्ड है। इसके भारत के नाम अबतक 16 पदक हो गए हैं।

भारत को शनिवार को बैटमिंटन टीम ने शानदार कामयाबी दिलाई। प्रमोद भगत, सुहास एल यथिराज और कृष्णा नागर ने अपने अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह पक्की की। भगत ने टोक्यो पैरालिंपिक में बैडमिंटन में भारत को पहला पदक दिलाया। इससे पहले भगत ने शनिवार को टोक्यो पैरालिंपिक के पुरुष एकल SL3 सेमीफाइनल में जापान के डाइसुके फुजीहारा को 21-11, 21-16 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

फाइनल में भगत ने बेथेल को सीधे सेटों में 21-14 और 21-17 से 45 मिनट में हरा दिया। टोक्यो पैरालिंपिक में बैडमिंटन में यह भारत का पहला पदक है। पहले सेट के शुरुआती मिनटों में दोनों खिलाड़ियों में काफी टक्कर देखने को मिली। 3-5 से पीछे चल रहे प्रमोद ने मैच में वापसी की। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने मिड गेम इंटरवल में 11-8 की बढ़त बना ली। भगत ने इस गेम में अपनी लय जारी रखी और पहला गेम 21-14 से जीत लिया।

बेथेल ने दूसरे गेम में भगत को कड़ी टक्कर दी। मिड गेम इंटरवल में ब्रिटेन के खिलाड़ी के पास 11-4 की बढ़त थी, लेकिन जल्द ही भगत ने मैच में वापसी की और 15-15 से स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद प्रमोद ने दबदबा बनाए रखा और दूसरा गेम को 21-11 से जीता और गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें