मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में आज शाह का एक रोड शो, तीन जनसभा, नड्डा की एक रैली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली में आज शाह का एक रोड शो, तीन जनसभा, नड्डा की एक रैली

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के चुनावी रण में आज मतदाताओं के सामने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दो स्टार प्रचारक केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याणमंत्री जेपी नड्डा होंगे। शाह तीन विधानसभा क्षेत्रों और नड्डा एक स्थान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इसके अलावा एक विधानसभा क्षेत्र में रोड शो भी करेंगे। भाजपा ने अपने नेताओं के चुनावी कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है।भाजपा के अनुसार, शाह दोपहर पौने तीन बजे रोहिणी सेक्टर-7, साढ़े तीन बजे वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र के अशोक विहार की दीप मार्केट और शाम सात बजे नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के मंदिर मार्ग की वाल्मीकि बस्ती में जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले भाजपा नेता शाह शाम साढ़े चार बजे शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में शालीमार चौक से हैदरपुर चौक तक रोड शो करेंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शाम चार बजे शाहदरा के कृष्णानगर में छाछी बिल्डिंग चौक पर जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें