मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र विधानसभा के मॉनसून सत्र का 8वां दिन आज, 8 विधेयकाें पर पांच घंटे तक हाेगी चर्चा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मप्र विधानसभा के मॉनसून सत्र का 8वां दिन आज, 8 विधेयकाें पर पांच घंटे तक हाेगी चर्चा

भाेपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र का आज (बुधवार काे) 8वां दिन है। आज सदन में किसानों का मुद्दा गूंजेगा। नियम 142 के तहत कांग्रेस विधायक महेश परमार किसानों का मुद्दा उठाएंगे। प्रदेश में किसानों पर बिजली मामलों में पेनल्टी और अवैध कनेक्शन बनाकर ब्याज की वसूली से उत्पन्न हुई स्थिति पर आधे घंटे चर्चा होगी। प्रश्नकाल के बाद 4 ध्यानाकर्षण आएंगे।विधायक राजेंद्र कुमार ने अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र के उमराही माधूरियान की भूमि को राजस्व अभिलेखों में शासन दर्ज नहीं किए जाने पर ध्यान आकर्षण लगाया है। इसके साथ ही विधायक अर्चना चिटनीस द्वारा बुरहानपुर मंडी के इंटीग्रेटेड पैक हाउस (केला कोल्ड स्टोरेज) में चोरी से उत्पन्न हालातों की ओर किसान कल्याण और कृषि मंत्री का ध्यान आकर्षित किया जाएगा। विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने डिंडोरी क्षेत्र के विद्यालयों के जर्जर भवन होने से उत्पन्न स्थिति को लेकर ध्यान आकर्षण लगाया है। विधायक गायत्री राजे पवार ने देवास क्षेत्र से बहने वाली नदी में इंडस्ट्रियल का केमिकल युक्त पानी मिलाने से उत्पन्न हुई स्थिति पर ध्यान आकर्षण लगाया। विधानसभा में नियम 142 क के अंतर्गत प्रदेश के किसानों पर विद्युत प्रकरण बनाकर पैनल्टी लगाने और कनेक्शन धारक किसानों के ऊपर अवैध कनेक्शन बताकर ब्याज की वसूली से उत्पन्न स्थिति के बारे में विधायक महेश परमार के प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी।8 विधेयक पर पांच घंटे तक चर्चा होगीमध्य प्रदेश मोटरयान कराधान संशोधन विधेयक पर आधे घंटे चर्चा होगी। मध्य प्रदेश जन विश्वास संशोधन विधेयक पर 1 घंटे चर्चा होगी। मध्य प्रदेश माध्यस्थम अधिकरण संशोधन विधेयक पर आधे घंटे चर्चा होगी। मध्य प्रदेश समाज के कमजोर वर्गों के लिए विधिक सहायता और विधिक सलाह विधेयक पर आधे घंटे चर्चा होगी। भारतीय स्टांप संशोधन विधेयक पर आधे घंटे चर्चा होगी। रजिस्ट्रीकरण मध्य प्रदेश संशोधन विधेयक पर 1 घंटे होगी चर्चा। भारतीय स्टांप मध्य प्रदेश द्वितीय संशोधन विधेयक पर होगी आधे घंटे चर्चा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें