मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति के लिए जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति के लिए जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक

नालंदा। जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभागार में गुरुवार को जिला पदाधिकारी नालन्दा की अध्यक्षता में अनु०जाति एवं अनु०जनजाति कल्याण विभाग व पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा कल्याण विभाग द्वारा नालन्दा जिला अंतर्गत संचालित आवासीय विद्यालय में रिक्त पदों के विरूद्ध शिक्षा विभाग से शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति हेतु जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक आयोजित की गई।इसमें सर्वसम्मती से विषयवार शिक्षकों की रिक्ति के विरूद्ध शिक्षा विभाग से शिक्षकों को प्रतिनियुक्त करने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में डीएम ने बताया कि डॉ भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय, राजगीर, नालन्दा में प्राथमिक शिक्षक के कुल 2 रिक्तियां हैं।कक्षा 6 से 10 के अंग्रेजी, हिन्दी, संस्कृत, गणित, सामाजिक विज्ञान, सा. शि., संगीत/कला एवं कम्प्यूटर विषयों के कुल 07 रिक्तियां हैं।कक्षा 11 से 12 के अंग्रेजी, वनस्पति विज्ञान, मनोविज्ञान विषयों के कुल 03 रिक्तियां हैं।डॉ भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय, मुढ़ारी, हरनौत में प्राथमिक शिक्षक के लिए कुल 01 रिक्तियां हैं। कक्षा 6 से 10 संस्कृत, सा०शि० एवं संगीत/कला विषयों के कुल 03 रिक्तियां हैं।अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय, सब्बैत, सिलाव, नालन्दा में कक्षा 06 से 08 में अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान एवं गणित विषयों के कुल 03 रिक्तियां हैं। वहीं कक्षा 9 से 10 के अंग्रेजी, हिन्दी, संस्कृत, विज्ञान, गणित, संगीत/कला एवं कम्प्यूटर विषयों के कुल 07 रिक्तियां हैं।कक्षा 11 से 12 के हिन्दी, गणित, भौतिकी, रसायन शास्त्र, वनस्पति विज्ञान, जीव विज्ञान, इतिहास, समाज शास्त्र एवं राजनीति शास्त्र विषयों के कुल 09 रिक्तियां हैं।इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, डीपीओ शिक्षा स्थापना अधिकारी उपस्थित थे ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें