मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:59 · नई दिल्ली संस्करण

छात्रों में बढ़ते मानसिक तनाव को कम करने की एबीवीपी ने किया रुद्राभिषेक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छात्रों में बढ़ते मानसिक तनाव को कम करने की एबीवीपी ने किया रुद्राभिषेक

प्रयागराज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इलाहाबाद विश्वविद्यालय इकाई ने बुधवार को कटरा स्थित कार्यालय में आगामी परीक्षाओं के दृष्टिगत छात्रों में बढ़ते मानसिक तनाव को कम करने एवं उन्हें आध्यात्मिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से रुद्राभिषेक किया गया।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, इलाहाबाद विश्वविद्यालय इकाई के कार्यकर्ताओं ने कटरा स्थित परिषद कार्यालय छात्रशक्ति भवन में एक विशेष रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन आगामी परीक्षाओं के दृष्टिगत छात्रों में बढ़ते मानसिक तनाव को कम करने एवं उन्हें आध्यात्मिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया गया। महाकुम्भ के सम्पन्न होने के बाद सांस्कृतिक चेतना एवं अस्मिता का नवजागरण देखने को मिला है, उसे सतत बनाए रखने की दिशा में यह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।विद्यार्थी परिषद का मानना है कि छात्रों की सर्वांगीण उन्नति में मानसिक स्वास्थ्य की अहम भूमिका होती है और ऐसे धार्मिक-आध्यात्मिक आयोजनों से छात्रों को सकारात्मक ऊर्जा एवं शांति प्राप्त होती है। कार्यक्रम में विद्यार्थी परिषद के अनेक कार्यकर्ताओं के साथ विश्वविद्यालय के शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। सभी ने रुद्राभिषेक में सहभागी बनकर शिव भाव में एकाग्रता की अनुभूति की तथा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद निरंतर छात्रों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रयासरत है और भावी पीढ़ी के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर आयोजित करता रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें