मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

विवाह विवाद में युवक को मारी गोली, आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बिहारशरीफ। नालंदा जिले के चिकसौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लुचन टोला जमुआरा गांव में सोमवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल युवक की पहचान अशोक रविदास के रूप में की गयी है।बताया गया है कि युवक मोपेड से बिस्कुट बेचने के लिए निकला था। इसी बीच वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही चिकसौरा थानाध्यक्ष और डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल अशोक रविदास को तुरंत हिलसा अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद अशोक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया गया।चिकसौरा थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार घटना का कारण अशोक रविदास के भतीजे सिंधु कुमार द्वारा अपने पड़ोसी संजय रविदास की पुत्री से लव मैरेज करना बताया जा रहा है। इसी विवाद के चलते गोलीकांड की घटना हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को तुरंत साक्ष्य संकलन में जुट गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हिलसा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है।इस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शिव शंकर रविदास उर्फ रामउग्र रविदास निवासी लुचन टोला (जमुआरा), थाना चिकसौरा, जिला नालंदा को घटना में प्रयुक्त हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। गठित पुलिस टीम इलाके में छापेमारी कर रही है।वर्तमान में घटनास्थल पर पुलिस का कैम्प लगा हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक देशी कट्टा, 03 कारतूस और एक खोखा (315 बोर) बरामद किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें