मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

मंदसौरः पिता की मौत का बदला लेने के लिए बेटे ने गला दबाकर कर दी महिला की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मंदसौर, जिले के दलोदा थाना क्षेत्र के आक्या उमा खेड़ा के निकट

झाड़ियों में दो दिन पहले मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने हत्या का

खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी कुलदीप पिता श्यामलाल

सूर्यवंशी (20) निवासी धमनार को गिरफ्तार किया है। एसपी अनुराग सुसानिया ने

शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का खुलासा किया है।

एसपी

सुजानिया ने बताया कि 24 जुलाई को दलोदा थाना क्षेत्र के आक्या उमाहेड़ा

गांव के निकट झाड़ियों में एक महिला का शव मिला था। मृतिका की पहचान धमनार

गांव निवासी गटूबाई पति टेकचंद बलाई (45) के रूप में हुई थी। मामले में

पुलिस को पता चला कि कुछ वर्ष पहले मृतिका के पड़ोस में रहने वाले शायमल्ल

सूर्यवंशी की मौत 5 साल पहले शराब पीने से हो गई थी। मृतक के बेटे कुलदीप

को लगता था कि गट्टीबाई ने उसके पिता को शराब में कुछ मिलाकर पिलाया था।

इससे उसके पिता की मौत हुई। तभी से वह गट्टूबाई से बदला लेना चाहता था।

धीरे-धीरे उसने मृतिका से दोस्ती की और घटना वाले दिन 23 जुलाई की रात

मृतिका को अपनी बाइक पर बैठाकर आक्या उमाहेड़ा ले गया। यहां बेल्ट से उसने

गटूबाई का गला घोंटकर हत्या कर दी और घर चला गया। पुलिस ने आरोपी के बताए

स्थान से मृतिका का मोबाइल बरामद किया है। वही वारदात के समय उपयोग में ली

गई बाइक भी बरामद की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें