मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

'तारक मेहता' फेम गुरुचरण का लापता होने से पहले आखिरी मैसेज, मशहूर प्रोड्यूसर ने दी जानकारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मशहूर

टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोढ़ी का किरदार निभाने वाले

एक्टर गुरुचरण सिंह गायब हैं। वह पांच दिनों से घर नहीं लौटे। वह मुंबई

जाने के लिए दिल्ली स्थित घर से एयरपोर्ट गए लेकिन वह न तो मुंबई पहुंचे और

न घर लौटे। जिसके बाद उनके पिता ने नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज

कराई। गुरुचरण के लापता होने की जानकारी मशहूर प्रोड्यूसर जेडी मजीठिया ने

दी है।

जेडी मजीठिया ने कहा, 'मैं एक मीटिंग में था, भक्ति

सोनी ने मुझे फोन किया। उन्होंने बताया कि गुरुचरण 22 अप्रैल से लापता हैं।

उस दिन उन्हें मुंबई आना था, इसके लिए वह घर से निकले लेकिन मुंबई नहीं

आये। भक्ति उसे लाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट भी गई, लेकिन वह कहीं नहीं

मिले। फिर, जब उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी से पूछताछ की तो पता चला कि वह

दिल्ली की फ्लाइट में नहीं चढ़े थे। जबकि विमान में चढ़ने से पहले उन्होंने

भक्ति को संदेश भेजा कि बोर्डिंग प्रक्रिया चल रही है।' यह जानकारी

उन्होंने मीडिया को दी है।

जेडी मजीठिया ने कहा, "गुरुचरण

के पिता उनकी तलाश कर रहे थे, फिर उन्होंने नजदीकी पुलिस स्टेशन में उनके

लापता होने की सूचना दी। उसके माता-पिता बूढ़े हैं और उनका स्वास्थ्य ठीक

नहीं रहता। जब भक्ति ने मुझे गुरुचरण के बारे में बताया तो मैंने एक संदेश

भेजा और सभी को उसके बारे में बताया। मैंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम

दिलीप जोशी को भी फोन किया और उन्हें सूचित किया।

गुरुचरण

सिंह के मानसिक स्वास्थ्य के बारे में पूछे जाने पर जेडी ने कहा, 'वह बहुत

सदमे में हैं। जब मैंने दिलीप जोशी से बात की तो उन्होंने भी कहा कि वह

बहुत अच्छे हैं। मैं बस इतना चाहता हूं कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को पता

चले कि गुरुचरण लापता है और वह सुरक्षित घर लौट आए।"

गुरुचरण

सिंह आखिरी बार टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी

के किरदार में नजर आए थे। हालांकि उन्होंने अपने पिता की खराब सेहत का

हवाला देते हुए टीवी शो छोड़ दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें