मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

चुनाव नतीजे को लेकर तृणमूल की पहली प्रतिक्रिया, लोगों ने भाजपा के खिलाफ वोट दिया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलकाता,। तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को मतगणना के दौरान अबतक के

नतीजों पर खुशी जताते हुए कहा कि नतीजे राज्य में ममता बनर्जी सरकार की

जन-हितैषी नीतियों में लोगों की आस्था और भाजपा के खिलाफ निर्णायक जनादेश

को दर्शाते हैं।

निर्वाचन आयोग के शाम चार बजे के आंकड़ों के अनुसार

राज्य की 42 लोकसभा सीट में से 29 पर तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी अपने

निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं। वहीं, भाजपा उम्मीदवार 12 पर

और कांग्रेस एक सीट पर आगे है।

तृणमूल कांग्रेस प्रवक्ता शांतनु सेन

ने कहा कि परिणाम राज्य में हमारी सुप्रीमो ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली

सरकार की जन-हितैषी नीतियों में लोगों की आस्था को दर्शाते हैं। जनता ने

भाजपा के खिलाफ इस निर्णायक जनादेश से बंगाल विरोधी ताकतों को हरा दिया है।

राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के प्रदर्शन को लेकर सेन ने कहा कि ‘‘भाजपा नैतिक और राजनीतिक रूप से भी परास्त हुई है।’’

उल्लेखनीय

है कि पिछले लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की 22

सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं भाजपा ने 18 और कांग्रेस ने दो सीटों पर

जीत दर्ज की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें