मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

टीएमसी सांसदों ने ईडी की छापेमारी के खिलाफ दिल्ली में किया प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
टीएमसी सांसदों ने ईडी की छापेमारी के खिलाफ दिल्ली में किया प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने कोलकाता में आई-पैक पर ईडी के छापों के विरोध में शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, बिना अनुमति प्रदर्शन करने पर दिल्ली पुलिस ने डेरेक ओ'ब्रायन, कीर्ति आजाद और महुआ मोइत्रा समेत 8 सांसदों को हिरासत में ले लिया।

तृणमूल कांग्रेस के आठ सांसदों ने शुक्रवार सुबह दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री के दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया।

सांसदों ने कार्यालय के मुख्य गेट पर अपना धरना प्रदर्शन शुरू किया।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने आरोप लगाए कि जिस कोयला घोटाले का मुद्दा उठाया जा रहा है, उसके टेंडर खुद भाजपा ने निकाले और मैनेज करके अपने ही नेताओं को काम दिया। उन्हीं लोगों के जरिए लूट मचाई गई।

भाजपा 'उल्टा चोर कोतवाल के डांटे' जैसा व्यवहार कर रही है।

पुलिस हिरासत में लिए जाने पर कीर्ति आजाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि क्या ईडी सिर्फ उन विरोधियों के खिलाफ काम कर रही है, जिनके खिलाफ वे (भाजपा) जीत नहीं सकते? क्या भाजपा की हिम्मत नहीं कि वे वहां (पश्चिम बंगाल) आकर ममता बनर्जी के खिलाफ जीत सकें?

दिल्ली पुलिस ने डेरेक ओ'ब्रायन और महुआ मोइत्रा को भी हिरासत में लिया।

डेरेक ओ'ब्रायन ने कहा, "आप देख रहे हैं कि यहां सांसदों के साथ क्या हो रहा है।" वहीं, महुआ मोइत्रा ने कहा, "हम भाजपा को हराएंगे। देश देख रहा है कि दिल्ली पुलिस एक चुने हुए सांसद के साथ कैसा बर्ताव कर रही है।"

महुआ मोइत्रा ने कहा, "हम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय के बाहर शांति से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, जिन्होंने अपने 'वसूली निदेशालय' (प्रवर्तन निदेशालय) को हमारी पार्टी पर लूटपाट करने, राजनीतिक जासूसी करने और हमारे चुनाव डेटा और दस्तावेज चुराने के लिए भेजा। ईडी सिर्फ विपक्ष के लिए ही क्यों है? किसी और विपक्षी नेता में वह हिम्मत नहीं है, जो दीदी (ममता बनर्जी) ने गुरुवार को हमारी पार्टी के दस्तावेज बचाने के लिए किया।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें