मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

टीएमसी सांसद मिताली बाग पर हमला मामले में पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
टीएमसी सांसद मिताली बाग पर हमला मामले में पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

हुगली। आरामबाग में प्रचार के आखिरी दिन हुई हिंसक घटना को लेकर पुलिस की प्रारंभिक रिपोर्ट ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है।जानकारी के अनुसार सोमवार शाम पुलिस अधीक्षक की ओर से चुनाव आयोग को सौंपी गई रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना किसी बाहरी हमले का नतीजा नहीं है, बल्कि तृणमूल कांग्रेस के भीतर की गुटबाजी से जुड़ी हुई है। रिपोर्ट में इस पूरे घटनाक्रम को “साजिशन रचा गया” बताया गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि मिताली बाग पर कोई पूर्व नियोजित हमला नहीं हुआ था।जांच के दौरान पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को तृणमूल कांग्रेस का कार्यकर्ता बताया है। इससे यह संकेत मिलता है कि घटना में पार्टी के अंदरूनी लोगों की ही भूमिका हो सकती है।उल्लेखनीय है कि सोमवार को प्रचार के अंतिम दिन भाजपा उम्मीदवार प्रशांत दिगार कांटाली से कामारपुकुर की ओर जा रहे थे। आरोप है कि इस दौरान तृणमूल कार्यकर्ताओं ने भाजपा की छह गाड़ियों पर हमला किया और पत्थरबाजी की। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से भी पलटवार किया गया।इसी बीच गोघाट इलाके में मिताली बाग की गाड़ी पर भी हमला और तोड़फोड़ खबर सामने आई। घटना के बाद उन्हें गाड़ी में बैठे हुए रोते देखा गया और बाद में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी गाड़ी के शीशे टूटे हुए भी पाए गए।इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पहले ही भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार ने सवाल उठाए थे और इसे संदिग्ध बताया था। अब पुलिस की रिपोर्ट सामने आने के बाद राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने की संभावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें