मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

विधानसभा चुनाव को लेकर तृणमूल ने पश्चिम बर्दवान की नौ सीटों के लिए नियुक्त किये चार को-आर्डिनेटर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विधानसभा चुनाव को लेकर तृणमूल ने पश्चिम बर्दवान की नौ सीटों के लिए नियुक्त किये चार को-आर्डिनेटर

आसनसोल। आगामी 2026 विधानसभा चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी की ओर से पश्चिम बर्दवान जिले की नौ विधानसभा सीटों के लिए चार विधानसभा को-आर्डिनेटर की नियुक्ति की गई है।पार्टी सूत्रों के अनुसार, इन नियुक्तियों का उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करना, बूथ स्तर तक समन्वय बेहतर बनाना और आगामी चुनाव से पहले संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना है। नियुक्त को-आर्डिनेटर की जिम्मेदारी इस प्रकार तय की गई है—1) दुर्गापुर पूर्व और दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी प्रदीप मजूमदार को सौंपी गई है।2) कुल्टी और आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्रों के को-आर्डिनेटर के रूप में मलय घटक को नियुक्त किया गया है।3) बाराबनी, जामुड़िया और पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी वी. शिवदासन दासु को दी गई है।4) रानीगंज और आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों के लिए तापस बनर्जी को को-आर्डिनेटर बनाया गया है।तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि अनुभवी नेताओं को यह जिम्मेदारी सौंपने से संगठन और मजबूत होगा तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। पार्टी अब विधानसभा स्तर पर बैठकों, जनसंपर्क अभियानों और संगठनात्मक समीक्षा को तेज करने की तैयारी में जुट गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें