मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

ऑटो रिक्शा रेलवे फाटक बैरियर से टकराया, रोकी गई गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ऑटो रिक्शा रेलवे फाटक बैरियर से टकराया, रोकी गई गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के तुलसीपुर रेलवे स्टेशन से ठीक पहले हरैया तिराहे पर शनिवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस (15068) के आगमन से पहले रेलवे फाटक बंद किया जा रहा था, तभी तेज रफ्तार एक ऑटो रिक्शा बैरियर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रेलवे बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया और उसका सेंसर भी खराब हो गया। इसके चलते गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस को आउटर पर रोकना पड़ा।सूचना पर रेलवे कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए वैकल्पिक व्यवस्था की। फाटक के दोनों ओर अस्थायी रूप से पाइप लगाकर सड़क यातायात रोका गया, जिसके बाद ट्रेन को तुलसीपुर स्टेशन तक लाया गया। इस दौरान हरिया तिराहे पर करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी और पुलिस भी मौके पर पहुंची। आवागमन पूरी तरह रोक दिया। इसके बाद अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त बैरियर को दुरुस्त कराने की प्रक्रिया शुरू कराई। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ही यातायात को पुनः बहाल किया जा सका।स्टेशन मास्टर रणंजय सिंह ने बताया कि गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से पहले तुलसीपुर की ओर आ रही थी। ठीक उसी समय तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा फाटक पर बंद हो रहे बैरियर से टकरा गया, जिससे रेलवे की व्यवस्था प्रभावित हो गई। तत्काल सूचना रेलवे कंट्रोल रूम को दी गई और आफ टीम मौके पर पहुंची।रेलवे पुलिस ने क्षतिग्रस्त ऑटो रिक्शा को अपने कब्जे में ले लिया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें