मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

फिल्म टाइटैनिक में कैप्टन एडवर्ड की भूमिका निभाने वाले अभिनेता बर्नार्ड हिल का निधन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई । 'टाइटैनिक' और 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' जैसी ब्लॉकबस्टर और

पुरस्कृत फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाले मशहूर अभिनेता

बर्नार्ड हिल का निधन हो गया है। उन्होंने 79 साल की उम्र में आखिरी सांस

ली। बर्नार्ड हिल की मौत ने उनके प्रशंसकों को झकझोर कर रख दिया है।

अभिनेत्री और बर्नार्ड हिल की सह-कलाकार बारबरा डिक्सन ने उनकी मौत की

जानकारी साझा की है।

अभिनेत्री बारबरा ने ट्वीट किया,

'बड़े दुख के साथ मैं बर्नार्ड हिल के निधन की सूचना दे रही हूं। वर्ष 1974

में हमने विली रसेल के शो 'जॉन पॉल जॉर्ज रिंगो एंड बर्ट' में साथ काम

किया था। वह एक अद्भुत अभिनेता थे, उनके साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की

बात थी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

बर्नार्ड हिल की

मौत का सही कारण समझ नहीं आ सका। हालांकि एक रिपोर्ट के अनुसार बर्नार्ड

हिल की मौत रविवार, 5 मई को हुई। बर्नार्ड हिल के निधन पर उनके फैंसों ने

भी शोक जताया है। कई यूजर्स उनकी एक्टिंग स्किल्स की तारीफ कर रहे हैं। कई

लोगों ने उल्लेख किया है कि वह अभिनय की बारीकियों को कैसे जानते थे।

उल्लेखनीय

है कि बर्नार्ड ने 1997 की ऑस्कर विजेता फिल्म टाइटैनिक में कैप्टन एडवर्ड

स्मिथ की भूमिका निभाई, जिसमें केट विंसलेट और लियोनार्डो डिकैप्रियो ने

अभिनय किया था। इस रोल के लिए उन्हें आज भी सराहा जाता है। उन्होंने 'द

लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' में किंग थियोडेन का किरदार निभाया था। बर्नार्ड ने कई

टीवी शो में भी काम किया है। उन्होंने अपने 1983 के शो बॉयज़ फ्रॉम द

ब्लैकस्टफ के लिए बाफ्टा पुरस्कार भी जीता। बीबीसी ड्रामा सीरीज़ वुल्फ हॉल

(2015) में भी उनका यादगार प्रदर्शन था। वह वर्ष 2008 की वाल्किरी और वर्ष

2002 की स्कॉर्पियन किंग में टॉम क्रूज़ के साथ भी दिखाई दिए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें