मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

'हम छेड़ेंगे नहीं, लेकिन अगर कोई हमें छेड़ेगा तो उसे छोड़ेंगे भी नहीं', तिरंगा यात्रा में बोले मुख्यमंत्री योगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'हम छेड़ेंगे नहीं, लेकिन अगर कोई हमें छेड़ेगा तो उसे छोड़ेंगे भी नहीं', तिरंगा यात्रा में बोले मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता का जश्न मनाने के उद्देश्य से देशभर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तिरंगा यात्रा निकाल रही है। इसी कड़ी में बुधवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भाजपा की ओर से आयोजित 'भारत शौर्य तिरंगा यात्रा' का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभारंभ किया।इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के लिए देश की तीनों सेनाओं के बहादुर जवानों को बधाई दी। उन्होंन कहा कि इस ऑपरेशन के माध्यम से हमारे बहादुर जवानों ने दुनिया को संदेश दिया है कि हम किसी को छेड़ेंगे नहीं, लेकिन अगर कोई छेड़ेगा तो फिर उसको छोड़ेंगे भी नहीं। उन्होंने कहा कि भारत की तरफ जो अंगुली उठाएगा, उसके जनाजे में कोई रोने वाला भी नहीं मिलेगा।पाकिस्तान को विफल राष्ट्र बताते हुए योगी ने कहा कि दुनिया ने पाकिस्तान व उसके आकाओं के बेशर्मी भरे उस चेहरे को भी देखा, जिसमें आतंकियों के जनाजे में वहां के नेता व सैन्य अधिकारी भी शामिल हुए। यह चीजें दिखाती हैं कि पाकिस्तान एक विफल राष्ट्र है और 70-75 वर्षों में उसने केवल आतंकवाद के बीज बोए हैं। पाकिस्तान ने अपनी विफलता की कहानी दुनिया को बताई है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद एक दिन पाकिस्तान को निगल लेगा।मुख्यमंत्री योगी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि विकसित भारत के लिए हम राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ काम करें। जब सभी भारतवासी एकजुट होकर लगेंगे तब दुनिया की कोई भी ताकत देश के सामने टिकेगी नहीं। योगी ने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा भारत के शौर्य व पराक्रम का प्रतीक है। तिरंगा के प्रति सम्मान का भाव व्यक्त करने के लिए, सेना के जवानों के प्रति सर्वोच्च सम्मान देने के लिए और प्रधानमंंत्री के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए यात्रा निकाली जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें