मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

थकावट के बाद भी नहीं रुके टाइगर श्रॉफ, फैंस बोले- 'सुपरहीरो हो आप'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। बॉलीवुड में जब भी फिटनेस और डांस की बात होती है, तो सबसे पहले नाम टाइगर श्रॉफ का आता है। टाइगर युवा आइकॉन भी हैं। उनकी मेहनत, लगन और हर सीन को परफेक्ट बनाने का जुनून, उन्हें बाकी सितारों से अलग बनाता है। गुरुवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसे देख उनके फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

वीडियो में टाइगर श्रॉफ ने एक जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस दी, जिसके बाद उनके चेहरे पर थकावट साफ दिखाई दे रही है। लेकिन थकान के बावजूद उन्होंने शूटिंग जारी रखी। इस वीडियो में टाइगर के एब्स भी दिख रहे हैं, जिन पर कैमरा एंगल और लाइटिंग के साथ-साथ मेकअप की मदद से उन्हें और उभारा जा रहा है।

खास बात यह है कि इस वीडियो के बैकग्राउंड में 'प्रीटि लिटिल बेबी' नाम का एक पॉपुलर गाना का इस्तेमाल किया गया है, जो इस पूरी क्लिप को और भी ज्यादा एंटरटेनिंग बना देता है।

टाइगर ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'मुझे इस काम से प्यार है।'

टाइगर श्रॉफ का यह वीडियो देखते ही फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

एक फैन ने लिखा, ''टाइगर जैसे हार्डवर्किंग एक्टर बहुत कम देखने को मिलते हैं।''

दूसरे ने लिखा, "टाइगर भाई, आप सुपरहीरो से कम नहीं हो।"

वहीं अन्य ने कहा, "इतना थकने के बाद भी डांस करना, ये तो टाइगर ही कर सकता है।"

कई फैंस ने हार्ट इमोजी, फायर और क्लैपिंग इमोजी कमेंट सेक्शन में भेजे।

टाइगर श्रॉफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म 'बागी 4' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अलावा सोनम बाजवा, हरनाज संधू और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन ए. हर्ष ने किया है, जबकि फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है।

'बागी 4' 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें