मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

रिलेशनशिप को लेकर टाइगर श्रॉफ ने तोड़ी चुप्पी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

टाइगर

श्रॉफ अपनी आने वाली फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की तैयारी कर रहे हैं,

जो जल्द ही पर्दे पर आएगी। टाइगर और अक्षय ने अलग-अलग शहरों में अनोखे

अंदाज में इस फिल्म का प्रमोशन किया है। टाइगर अपनी निजी जिंदगी को निजी

रखना पसंद करते हैं। टाइगर और दिशा के रिश्ते को लेकर अक्सर अफवाहें फैलती

रही हैं। हालांकि, टाइगर हमेशा इस मुद्दे पर बात करने से बचते रहे हैं।

उन्होंने एक इंटरव्यू में दिशा का जिक्र किया है।

हाल

ही में एक इंटरव्यू में जब टाइगर से पूछा गया कि क्या आप सिंगल हैं? आपका

जीवन कहां जा रहा है? टाइगर ने दिया मजेदार जवाब अभिनेता ने कहा, "मेरी एक

ही दिशा है लाइफ में…और वो है मेरा काम।

दिशा के

बारे में शब्दों का खेल 'बड़े मियां छोटे मियां' के ट्रेलर लॉन्च के साथ

शुरू हुआ। जब अक्षय कुमार से पूछा गया कि वह टाइगर को क्या सलाह देना

चाहेंगे। तब अक्षय ने कहा था, 'मैं टाइगर से सिर्फ यही कहूंगा कि वह एक ही

दिशा पर फोकस करें।' अक्षय के इस बयान पर हर तरफ हंसी मच गई।

टाइगर

श्रॉफ और दिशा पटानी ने 'बेफिक्रा', 'बागी-2' जैसी फिल्मों में साथ काम

किया है। इसके बाद से ऐसी अफवाहें शुरू हो गईं कि वे एक-दूसरे को डेट कर

रहे हैं। वर्ष 2023 में ऐसी अफवाहें भी उड़ीं कि उनका ब्रेकअप हो गया लेकिन

इन दोनों ही बातों पर टाइगर और दिशा दोनों में से किसी ने भी कोई खुलासा

नहीं किया है।

वहीं, टाइगर श्रॉफ के काम की बात

करें तो टाइगर जगन शक्ति की आने वाली फिल्म में नजर आएंगे। रोहित शेट्टी की

''सिंघम अगेन'' में टाइगर एक पुलिस वाले की भूमिका में नजर आएंगे। टाइगर

की ''बड़े मियां छोटे मियां'' ईद के समय पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म में टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। मानुषी

छिल्लर, अलाया फर्नीचरवाला, पृथ्वीराज सुकुमारन, रोनित रॉय भी अहम भूमिका

में हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें