जमीनी विवाद में घर से निकालकर लाठियो से पीटा, बुजुर्ग दंपति पर भी बरसाई लाठियां
अलवर,
19 जनवरी । जिले के थानागाजी समीप खाकसो की ढाणी में जमीनी विवाद
को लेकर झगड़ा हो गया। एक पक्ष के महिला पुरुषों ने दूसरे पक्ष के महिला
पुरुषों को जमकर लाठियों से पिटाई की है। आरोपितों ने बुजुर्ग दंपती को भी
नही छोड़ा। उन्हें भी भगा भगाकर लाठियों से पीटा है। किसी तरह इस पूरी
घटना का वीडियो किसी ने बना लिया। वीडियो में दिखाया दिया कि बुजुर्ग सहित
महिलाओं को युवा हाथों में लाठिया लेकर मार रहे है।घटना में एक ही पक्ष के
आठ जने घायल हैं, जिनमें से गंभीर घायल पांच जनों को जयपुर रैफर किया गया
है।
थानागाजी थानाअधिकारी राजेश मीणा बताया कि सात लोगों को
गिरफ्तार कर लिया है। शेष की तलाश जारी है। घायलों में रोहिताश 42, कृपा
देवी 38, मिश्रो देवी 62, बिरमा शर्मा 23, टेकचंद 18 को जयपुर रैफर किया
गया है। इसके अलावा रामस्वरूप 70, खुशबु शर्मा 21 साल, उमा शंकर 20 साल भी
घायल हैं।
उन्होंने बताया कि दूसरे पक्ष के गांव
के ही जितेंद्र, सतीश, योगेश ऊर्फ सूगला, तुलसी, रामभरोसा उर्फ बच्चा, गजन,
गजेंद्र, गिरीराज, नरेश, गोपाल, सुमन, पूजा, सुनीता ऊर्प धोली, बदामी,
अंचल सहित करीब 18 लोग हमले और मारपीट के आरोपित हैं।





