मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

थ्रेशर हादसे में मृतक के परिवार को 5 लाख की सहायता, कई योजनाओं का भी मिला लाभ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
थ्रेशर हादसे में मृतक के परिवार को 5 लाख की सहायता, कई योजनाओं का भी मिला लाभ

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में मड़ियाहूं तहसील के ग्राम भदराव निवासी मुलायम बनवासी की थ्रेशर दुर्घटना में हुई मृत्यु के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित संवेदनशीलता दिखाते हुए उनके परिवार को राहत प्रदान की है। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने सोमवार को पीड़ित परिजनों को कलेक्ट्रेट कार्यालय में 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। यह हादसा एक सप्ताह पूर्व गेहूं मड़ाई के दौरान हुआ था, जब थ्रेशर मशीन में फंसकर उक्त युवक की मृत्यु हो गई।जनसुनवाई के दौरान इस घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन की सक्रियता के चलते महज एक सप्ताह के भीतर ही मृतक की पत्नी पूजा को कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसके अलावा परिवार को आवास योजना का स्वीकृति पत्र, कृषि पट्टा, निराश्रित महिला पेंशन योजना का लाभ तथा अंत्योदय राशन कार्ड भी उपलब्ध कराया गया है।जिलाधिधारी ने बताया कि उक्त याेजनाओं के लाभ के साथ पारिवारिक लाभ योजना के लिए आवेदन भी कराया गया है। जबकि आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। उन्हाेंने बताया कि परिवार को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, बाल सेवा योजना समेत अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें