मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

नवादा में तीन अंतरराज्यीय साइबर अपराधी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नवादा,

18 मार्च। नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस

ने एक साथ 3 अंतरराज्यीय साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े

गये अपराधियों के पास से मोबाइल,नोट बुक,10 पन्ने का कस्टमर डेटा शीट जब्त

किया गया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक नवादा पूरी तरह

झारखंड का जामताड़ा बन गया है। नवादा में साइबर फ्रॉड करते अब तक सैकड़ों

स्थानीय एवं अंतरराज्यीय साइबर अपराधियों की अरेस्टिंग हो चुकी है. इसी कड़ी

में जिले के सिरदला थाना की पुलिस ने एक साथ तीन अंतराराज्यीय साइबर

अपराधि को पकड़ा गया है।

पुलिस ने छापेमारी के क्रम में इन

साइबर अपराधियों के पास से एंड्रॉयड मोबाइल, नोट बुक, दस पन्ने का कस्टमर

डेटा शीट जिनमें विभिन्न राज्यों के उपभोक्ताओं के नाम, पता और मोबाइल नंबर

लिखे हैं, पुलिस के हत्थे चढ़े. गिरफ्तार आरोपियों में यूपी के आजमगढ़

जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नैठी गांव के सुनील कुमार ,झारखंड के

हजारीबाग जिले के मुफशिल थाना क्षेत्र के बभन्वो गांव के चंदन कुमार उर्फ

चांद कुमार और नवादा के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के धनगावां गांव के पवन

कुमार शामिल है।

फिलहाल पुलिस सभी साइबर अपराधियों से गहन

पूछताछ में जुट गई है. गिरफ्तार साइबर अपराधियों ने स्वीकार किया है कि देश

के विभिन्न राज्यों में अपने सहयोगियों के माध्यम से ठगी का कारोबार चल

रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें