मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों काे राैंदा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों काे राैंदा

हमीरपुर। बिंवार थाना क्षेत्र के बांधुर खुर्द गांव के पास शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार तीन युवकाें को बीती रात मंगलवार काे तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। हादसे में तीनाें बाइक सवाराें की मौत हो गई। पुलिस ने डंपर कब्जे में ले लिया है और शवाें को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जालौन जिले के कालपी क्षेत्र के राजेपुरा मोहाल निवासी सर्वेश की बारात हमीरपुर जिले के बिंवार थाना क्षेत्र के करगांव आई थी। जिसमें शामिल हाेने के लिए दूल्हे के दाेस्त कालपी कोतवाली क्षेत्र के फूलपुरा मोहाल निवासी अमन (22) पुत्र माता प्रसाद, शत्रुघ्न (26) पुत्र हरिनाम व राजा (23) पुत्र बलखंडी भी बाइक से करगांव जा रहे थे। जैसे ही तीनाें बाइक से बिंवार थाना क्षेत्र के बांधुर खुर्द गांव के पास राठ स्टेट हाइवे में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को रौंद डाला। सूचना पाते ही पुलिस माैके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से तीनों घायल युवकों को सरकारी अस्पताल भेजा, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।बिंवार थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने बुधवार को बताया कि डंपर की टक्कर से तीन बाइक सवार युवकों की मौत हो गई है। डंपर और चालक काे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें