मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

तीन ट्रकों की भिड़ंत से एशियन हाईवे-2 पर अफरा-तफरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तीन ट्रकों की भिड़ंत से एशियन हाईवे-2 पर अफरा-तफरी

सिलीगुड़ी। नक्सलबाड़ी के हाथीघिसा इलाके में एशियन हाईवे-2 पर गुरुवार तड़के लगातार तीन ट्रकों की टक्कर से बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि एक ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि सीमेंट लदा एक ट्रक सड़क पर पलट गया।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सड़क किनारे खड़े सीमेंट लदे ट्रक को नक्सलबाड़ी की ओर जा रहे पत्थर से लदे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि खड़ा ट्रक आगे बढ़कर एक अन्य ट्रक से जा टकराया। इसके बाद सीमेंट लदा ट्रक सड़क पर पलट गया।हादसे में पत्थर लदे ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक ट्रक के केबिन में ही फंस गया। सूचना मिलते ही नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। गैस कटर की मदद से ट्रक के अगले हिस्से को काटकर चालक को बाहर निकाला गया।गंभीर रूप से घायल चालक को इलाज के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें