मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:13 · नई दिल्ली संस्करण

बारहवीं छात्र की हत्या के मामले में पकड़े गए तीन छात्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बारहवीं छात्र की हत्या के मामले में पकड़े गए तीन छात्र

फतेहपुर, 25 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र में बारहवीं के छात्र की नाबालिग लड़काें ने मारपीट कर घायल कर दिया। इलाज के दाैरान शुक्रवार काे छात्र की माैत हाे गई। परिजनाें की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई।

सदर कोतवाली के महर्षि विद्या मंदिर के 12वीं के छात्र आरिश की विद्यालय के पूर्व तीन छात्र हर्षवर्धन पाण्डेय, दीपक व भारत से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। 23 जुलाई को दोपहर बाद विद्यालय से छुट्टी होने के बाद हर्षवर्धन पाण्डेय, दीपक व भारत ने आरिश को विद्यालय गेट के बाहर पकड़ कर मारपीट करते हुए धारदार हथियार से घायल कर फरार हो गये थे। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाॅक्टराें ने उपचार के दाैरान आरिश काे मृत घाेषित कर दिया। परिजनाें ने बेटे की हत्या का आराेप तीनाें छात्राें पर लगाया है।

अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि 23 जुलाई को माेहम्मद आरिश के साथ हर्षवर्धन पाण्डेय, दीपक व भारत ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के दौरान आरिश की अस्पताल में मौत हो गई। परिजनाें की तहरीर पर मामला दर्ज कर तीनाें लड़काें काे पकड़कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें