मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

ठाणे के भिवंडी में तीन मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई। ठाणे जिले के भिवंडी में तीन मंजिला इमारत गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोगों के दबे होने की आशंका है। वहीं 20 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इनमें से छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मौके पर एनडीआरएफ की दो टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।

पुलिस के अनुसार मृतकों में फातमा जुबेर बबू (2), मोमीन शमिउहा शेख (45), कौंसर सीराज शेख (27), रुकसार जुबेर शेख (25), फातमा जुबेर कुरेशी (8), उजेब जुबेर (6), असका आबीद अन्सारी (14) और अन्सारी दानिश म. अलिद (12) शामिल हैं। घायलों के नाम हैं- अबुसाद सरोजुद्दीन अन्सारी (18), आवेश सरोजुद्दीन अन्सारी (22), जुलैखा म. अली. शेख (52), उमेद जुबेर कुरेशी (4), सिराज अ. अहमद शेख (28) और 30 वर्षीय युवक जुबेर कुरेशी।

पुलिस ने बताया कि भिवंडी धामण नाका स्थित पटेल कम्पाउंड में सोमवार की तड़के करीब तीन बजे यह जर्जर इमारत गिर गई। इमारत गिरते ही आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े और जैसे-तैसे 20 लोगों को बाहर निकाला, लेकिन अभी 20-25 लोगों के इमारत के मलबे में फंसे होने की आशंका है। पुलिस व एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्य में लगी हैं।

नोटिस जारी होने के बावजूद नहीं खाली की बिल्डिंग :जिलानी अपार्टमेंट की इमारत 1984 में बनी थी। मकान नंबर 69 का आधा हिस्सा सोमवार की तड़के ढह गया। इमारत पहले से ही डेंजर लिस्ट में थी और इसे खाली करने के लिए नोटिस भी जारी किया गया था। इसके बावजूद कुछ लोग इस इमारत में रह रहे थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें