मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस मुठभेड़ में इटावा के तीन लुटेरे गिरफ्तार, गोली लगने से तीनाें घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फिरोजाबाद। थाना जसराना पुलिस टीम ने शुक्रवार की सुबह पुलिस मुठभेड़ में इटावा के तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में तीनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने बताया कि थाना जसराना पुलिस टीम शुक्रवार सुबह चेकिंग कर रही थी तभी एक संदिग्ध स्विफ्ट कार जिसमें चार लोग सवार थे आते दिखाई दी। पुलिस टीम द्वारा कार सवारों को रुकने का इशारा किया गया तो उसमें सवार संदिग्धाें ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया। पटीकरा नहर पुल पर स्विफ्ट कार खंबे से टकरा गयी। गाड़ी में सवार व्यक्ति गाड़ी से उतरकर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए पैदल भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा खुद को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ फायरिंग में तीन व्यक्ति घायल हो गये व एक अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।एएसपी ने बताया कि घायलों की पहचान शातिर लुटेरे शिवम कश्यप पुत्र उमाशंकर कश्यप निवासी श्यामनगर नई मंडी थाना फ्रेंडस कॉलोनी, अनुज पुत्र रामशरण निवासी आरटीओ ऑफिस काशीराम कॉलोनी थाना एकदिल व अमन पुत्र मुन्नालाल निवासी बिरन पंसारी टोला मकान नम्बर 34 थाना कोतवाली के रुप में हुई हैं। जबकि इनका साथ डौली फरार हो गया। गिरफ्तार तीनाें बदमाश जनपद इटावा के रहने वाले हैं। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगणाें ने 21 सितम्बर को स्विफ्ट गाड़ी लूटने की बात कबूल की है। ये सभी सवारी बनकर गाड़ी में बैठे और फिर चालक को मारपीट कर फेंक दिया और नकदी व कार लेकर फरार हो गए थे।एएसपी ने बताया कि मुठभेड़ में अभियुक्त अनुज व अमन को बांए पैर व शिवम को दाहिने पैर में गोली लगी हैं। घायल अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनका अपराधिक इतिहास है। इनके कब्जे से लूट की कार, तीन तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें