मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में पहले चरण के चुनाव में तीन पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार, एक सिर्फ साक्षर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। राज्य में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 45 उम्मीदवार

मैदान में हैं। राज्य की 14 लोकसभा सीटों में से चार सीटों सिंहभूम, खूंटी,

लोहरदगा और पलामू के लिए 13 मई को चौथे चरण में मतदान होना है। इन चार

सीटों में से एक पलामू सीट एससी के लिए रिजर्व है, जबकि शेष तीन सीटें एसटी

के लिए रिजर्व हैं। वर्तमान में इन चारों सीटों में से सिंहभूम को छोड़कर

बाकी सभी तीन सीटों पर भाजपा का कब्जा है।

इन उम्मीदवारों में से

सिर्फ तीन उम्मीदवार पोस्ट ग्रेजुएट हैं। इनमें अपर्णा देव भगत, आशा कुमारी

रूंडा और सुखदेव भगत शामिल हैं। वहीं एक उम्मीदवार महेंद्र बैठा सिर्फ

साक्षर हैं। एडीआर की रिर्पोट में इसका जिक्र किया गया है।

जबकि 16

उम्मीदवार ग्रेजुएट हैं। इनमें अर्जुन मुंडा, अर्पणा हंस, बबिता कच्छप,

बसंत लोंगा, बिहारी भगत, ब्रजेश तुरी, चमरा लिंडा, गीता कोड़ा, महादेव

चंद्र कुंकल, ममता भुईयां, मारयुनिस तिग्गा, पनमानी सिंह, परदेशी लाल

मुंडा, रंजीत भगत, बीडी राम और वृंदा राम शामिल हैं। छह उम्मीदवार सिर्फ

आठवीं पास हैं। इनमें वीर सिंह देवगम, कामेश्वर बैठा, पास्टर संजय कुमार

तिर्की, राम वचन राम, सानिया उरांव और स्टीफन किंडों का नाम शामिल हैं। सात

उम्मीदवार सिर्फ दसवीं पास हैं। इनमें गिरिजानंदन उरांव, जोबा मांझी, मणि

मुंडा, पवन तिग्गा, रामचंद्र भगत, सानन राम और संग्राम मार्डी के नाम शामिल

हैं। वहीं 12वीं पास उम्मीदवारों में अर्जुन टोप्पो, विश्वा विजय मार्डी,

चित्रसेन सिंकू शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें