मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

शामली में वर्दी में जाम छलकाना पड़ा भारी, इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मेरठ,। शामली जनपद में डायल 112 के कार्यालय में वर्दी में

पुलिसकर्मियों द्वारा शराब पीने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो साेशल

मीडिया पर वायरल होने के बाद इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित

कर दिया गया है।

इंटरनेट मीडिया पर शामली जनपद के तीन

पुलिसकर्मियों द्वारा शराब पीने का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो डायल

112 के कार्यालय का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में दो पुलिसकर्मी

वर्दी में और एक सादे कपड़े में बैठकर शराब का सेवन करते दिख रहे हैं।

शामली के पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम ने इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक

संतोष कुमार सिंह को जांच सौंपी है। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने इस पूरे

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

एसपी के अनुसार, 112 पुलिसकर्मियों का शराब पीते हुए वीडियो पाया गया है।

इस मामले में निरीक्षक संजीव कुमार, मुख्य आरक्षी अनुज कुमार और मुख्य

आरक्षी अश्वनी कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें