मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश के भिंड में आमने-सामने बाइक की टक्कर, दंपती समेत तीन की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश के भिंड में आमने-सामने बाइक की टक्कर, दंपती समेत तीन की मौत

भोपाल। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि हादसा अटेर थाना क्षेत्र के बलारपुरा गांव में बुधवार रात करीब 9 बजे हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अटेर थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह तोमर ने बताया कि मृतकों में 35 वर्षीय सोनिराम प्रजापति, उनकी 32 वर्षीय पत्नी किरण प्रजापति और 21 वर्षीय अनूप जाटव शामिल हैं।

सोनिराम और किरण भिंड के मोडना गांव के निवासी थे, जबकि अनूप मुरैना जिले का रहने वाला था। बताया गया कि सोनिराम और उनकी पत्नी किसी कानूनी मामले में पेशी के लिए दिन में भिंड गए थे। काम खत्म करने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर अनूप जाटव अपने साथी प्रवेश के साथ सवार था। हादसे में प्रवेश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।

इस हादसे के बाद प्रजापति परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सोनिराम और किरण के निधन से उनके तीन बच्चे 12 वर्षीय अंकित, 9 वर्षीय राजा और 6 वर्षीय मैना अनाथ हो गए हैं। परिवार में अब केवल सोनिराम की बुजुर्ग मां ही बची हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के बाद शव करीब आधे घंटे तक सड़क पर पड़े रहे, जिससे लोगों में नाराजगी फैल गई। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों व शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें