मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

मलेशिया से लौटे बंबीहा गिरोह के तीन गुर्गे गिरफ्तार, पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस को अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बुधवार को इस बारे में अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर जानकारी दी।

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन69 बार पढ़ा गया
मलेशिया से लौटे बंबीहा गिरोह के तीन गुर्गे गिरफ्तार, पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस को अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बुधवार को इस बारे में अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, काउंटर इंटेलिजेंस विंग के विदेशी भगोड़े ट्रैकिंग और प्रत्यर्पण प्रकोष्ठ (ओएफटीईसी) ने केंद्रीय जांच एजेंसियों की मदद से दविंदर बंबिहा के गिरोह से जुड़े तीन वांछित अपराधियों के निर्वासन का मार्ग प्रशस्त किया। ये सभी अपराधी मलेशिया से जुड़े दविंदर बंबिहा के गिरोह से जुड़े हैं।

इन आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह उर्फ बहबल के रूप में हुई है। यह फरीदकोट का रहने वाला है। वहीं, दूसरी अपराधियों की पहचान अजय सिंह और पवनदीप सिंह के रूप में हुई है। यह दोनों अपराधी राजस्थान के गंगानगर से हैं।

डीजीपी यादव ने बताया कि इन सभी आरोपियों को मलेशिया से भारत निर्वासित होने के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया।

इसके बाद इन सभी आरोपियों को पंजाब में जांच के लिए लाया गया है।

यह तीनों आरोपी मलेशिया से जुड़े दविंदर बंबीहा गैंग में शामिल थे। यह सभी आरोपी कई तरह की आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे, जिसमें हत्या, वसूली, विस्फोटक पदार्थों की आपूर्ति और लुधियाना में सुनियोजित तरीके से हैंड ग्रेनेड विस्फोट शामिल था।

इसके तार पाकिस्तान के आईएसआई से जुड़े भी बताए गए थे।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (खुफिया प्रतिरक्षित) अमित प्रसाद ने बताया कि निर्वासन और इन भगोड़े आरोपियों की गिरफ्तारी इस इंटेलिजेंस की ओर से लगातार की जा रही कार्रवाई का ही नतीजा है। यह कार्रवाई पिछले कई महीनों से जारी है।

इस कार्रवाई के तहत सभी भगोड़े अपराधियों की गतिविधियों की करीब से निगरानी की जा रही थी।

इस कार्रवाई का नतीजा यह हुआ कि इन सभी आरोपियों का मलेशिया से भारत निर्वासन मुमकिन हो पाया।

पुलिस महानिरीक्षक (ओएफटीईसी) आशीष चौधरी ने कहा कि जसप्रीत साल 2019 में मलेशिया पहुंचा था।

जहां पर उसका संपर्क एक भगोड़े अपराधी से हुआ था। इसके जरिए वो बाद में बंबीहा गिरोह में शामिल हुआ। इसके बाद वो इस गिरोह के मुख्य संचालक के रूप में उभरकर सामने आया।

उन्होंने कहा कि इससे पहले आरोपी को यादविंदर सिंह और जीवनजोत सिंह चहल के ड्राइवर के 2025 के मर्डर केस के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने कहा कि अजय सिंह और पवन दीप सिंह भी बंबीहा गिरोह से जुड़े मुख्य संचालक हैं। इन्हें 2025 में लुधियाना ब्लास्ट को अंजाम देने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। हालांकि, लुधियाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

इन आरोपियों के कब्जे से एक चीनी हथगोला बरामद किया गया था।

इस दौरान, मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर पंजाब पुलिस ने ओईटीईसी की स्थापना की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य ही विदेश में बैठे अपराधियों को पकड़ने के लिए उनके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को तेज करना था, ताकि ऐसे अपराधियों को स्वदेश वापस लाकर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें