मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

झांसी : करंट से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झांसी : करंट से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में बुधवार को सुबह तड़के महानगर के प्रेम नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आजाद पुरा में नहर के पास साहू परिवार के तीन मंजिला भवन के बाहर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। इस घटनाक्रम से परिवार में कोहराम मचा है।घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में सांसद अनुराग शर्मा ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।थाना क्षेत्र में आजादपुरा में नहर किनारे प्रवीण साहू (27) का तीन मंजिला मकान है। मकान की पाइप लाइन चोक होने के कारण उसको साफ करने के लिए सरिया डाला गया था। इस दौरान छज्जे के ऊपर से सरिया निकल कर सामने से निकल रहे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और सरिये में तेज करंट दौड़ गया, जिससे प्रवीण भी उसकी चपेट में आ गया। प्रवीण को करंट लगता देख उसकी मां रंजना साहू उम्र 50 और दादी उम्र लगभग 75 साल उसे बचाने के लिए दौड़ी और वह भी करंट की चपेट में आ गई।करंट लगने से तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों को करंट की चपेट में झुलसा देख वहां चीख पुकार मच गई। आनन फानन में तीनों को किसी प्रकार मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पूरा पुलिस प्रशासन परिवार के साथ है और मौके पर कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।सांसद ने शोक जतायाइस संबंध में झांसी-ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों की करंट लगने से हुई दुखद मृत्यु का समाचार अत्यंत हृदयविदारक बताया। उन्होंने शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस असहनीय क्षति पर मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और परिवारजनों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति दें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें