मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के मुजफ्फरपुर में दो बच्चे समेत तीन की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार के मुजफ्फरपुर में दो बच्चे समेत तीन की हत्या

मुजफ्फरपुर।बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर करियात थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहबाजपुर मठ के पास सोमवार देर रात 30 वर्षीय महिला रीता देवी और उसकी दो वर्षीय बेटी वैष्णवी और मात्र तीन महीने के बेटे कन्हैया की हत्या कर दी गई। तीनों के शव घर के एक कमरे में बेड पर पड़े मिले हैं।मृतका रीता देवी के पति मिठाई लाल शाह, जो पेशे से कैटरिंग का काम करते हैं, सोमवार रात अपने भाई के साथ बारात में गए हुए थे। देर रात करीब 3:30 बजे जब वह घर लौटे तो मुख्य दरवाजा बाहर से बंद मिला। किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचने पर उन्होंने कमरे में अपनी पत्नी और दोनों छोटे बच्चों का शव बेड पर पड़ा देखा। पास में एक रस्सी भी पड़ी हुई थी।मिठाई लाल का आरोप है कि एक ही रस्सी का इस्तेमाल कर तीनों का गला घोंटकर हत्या की गई है।मिठाई लाल शाह और रीता देवी के कुल चार बच्चे हैं। मिठाई लाल शाह ने बताया कि घटना वाले समय दो छोटे बच्चे मां के साथ कमरे में थे, जबकि अन्य दो बच्चे अपनी दादी उर्मिला देवी के साथ दूसरे कमरे में सो रहे थे, जिससे उनकी जान बच गई।मृतका की सास उर्मिला देवी ने घटना के लिए गांव के कुछ रिश्तेदारों पर सीधा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि परिवार का गांव में कुछ लोगों से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते उनके बेटे, बहू और पोते-पोती को निशाना बनाया गया।घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी मौके पर पहुंची और पूरे मामले का जायजा लिया। डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत मे कहा कि प्रथम दृष्टया महिला और दो बच्चों की हत्या प्रतीत हो रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है और कहा है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें