मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

बहराइच: ट्रक और कार की टक्कर में तीन की मौत, चार घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बहराइच,। नानपारा कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बलरामपुर

जिले से सगाई समारोह से लौट रहे परिवार की कार एक ट्रक से टकरा गई। दोनों

वाहन खाई में जा गिरे। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग

घायल हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर शवों को पोस्टमार्टम

भेज दिया।

रुपईडीहा थाना क्षेत्र के सुजौली गांव का रहने वाला

हमीद परिवार के साथ बलरामपुर में आयोजित एक सगाई कार्यक्रम में कार से गया

था। वहां से वापस लौटते समय देर रात कार कोतवाली नानपारा इलाके के अमराई

गांव के पास सामने से आए ट्रक से टक्करा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार

के परखच्चे उड़ गए और दोनों वाहन खाई में जा गिरे। इस हादसे में कार सवार

तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।

घटना

की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और राहत कार्य करते हुए घायलों को इलाज

के लिए बहराइच के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहीं मृतकों के शवों

को कब्जे में लेकर शिनाख्त करते हुए घटना की जानकारी परिजनों को दी। वाहनों

को सड़क से हटवाते हुए यातायात सुचारू कराया।

नानपारा कोतवाल ने

बताया कि मृतकों की पहचान थाना रूपईडीहा क्षेत्र के सुजौली गांव निवासी

हमीद (60), आरिफ (70) और नौशाद (30) की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम

भेजते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें