मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के बेतिया में एक ही परिवार की तीन बच्चियाें की जलने से माैत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार के बेतिया में एक ही परिवार की तीन बच्चियाें की जलने से माैत

पटना। बिहार के पश्चिम चम्पारण जिेले के बेतिया में चूल्हे से निकली एक चिंगारी ने तीन सगी बहनाें की जान ले ली, जबकि एक और बच्चे की झुलसने की बात कही जा रही है। घटना गुरूवार दोपहर की दरपा थाना क्षेत्र के नरकटिया पंचायत के वार्ड संख्या 12 की है। बताया जा रहा है कि खाना बनाने वक्त चूल्हें से उठी चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। कुछ ही पल में आग पूरे घर में फैल गयी और आग की चपेट में आने से तीन मासूम बहनों की जिंदा जलकर मौत हो गई।मृतकों में पश्चिम चंपारण के शिकारगंज स्थित शिकारपुर गांव निवासी रामबाबू साह की बेटी मुस्कान कुमारी (6 वर्ष ) ,पायल (5 वर्ष) और संतोषी कुमारी (2 वर्ष) शामिल हैं। तीनों बच्चियां अपनी मां के साथ नानी के घर आईं थीं।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आग में झुलसे बच्चे का इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। इस घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक साथ तीन बच्चियों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें