मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

मुरैना के सुधार गृह से तीन बालिकाएं फरार, वार्डन से मारपीट का भी आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुरैना के सुधार गृह से तीन बालिकाएं फरार, वार्डन से मारपीट का भी आरोप

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के बालिका सुधार गृह से मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तीन बालिकाएं फरार हो गईं। इन बालिकाओं ने वार्डन से मारपीट की और चाबी छुड़ाने में सफल रही थी। पुलिस फरार बालिकाओं की तलाश में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बड़ोखर स्थित पालिका सुधार गृह से मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को तीन बालिकाएं, जिनमें दो नाबालिग हैं और एक बालिग है, उन्होंने वार्डन शशि के साथ मारपीट की और चाबी छीन ली। उसके बाद यह तीनों बालिकाएं फरार हो गई।

बालिका सुधार गृह में तैनात शशि ने बताया कि तीन लड़कियों में से एक ने उसका गला दबाया। इतना ही नहीं अन्य बालिकाओं ने उसके हाथ में कटा भी साथ ही मारपीट की।

इसके बाद उससे चाबी छीन ली। दो बालिकाएं उसे पकड़े रहीं, जबकि तीसरी बालिका ने ताला खोला और तीनों फरार हो गई।

वहीं इन बालिकाओं ने एक अन्य कर्मचारी को जोर जबरदस्ती से एक कमरे में बंद कर दिया था।

यह कर्मचारी मुख्य द्वार पर ताला लगाने के बाद वही सो रहा था।

स्टेशन रोड थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सुधार गृह सहित अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है। कहा जा रहा है कि सुधार गृह के कुछ कैमरे खराब भी पाए गए हैं।

पुलिस फिलहाल तीनों फरार हुई बालिकाओं की तलाश में जुटी है। पुलिस और सुधार गृह के अधिकारी इस बात की आशंका जता रहे हैं कि पिछले दिनों एक बालिग यहां आई थी और उसी ने ही दो नाबालिग बालिकाओं को अपने साथ में मिलाकर इस वारदात को अंजाम दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें