मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहपुर: फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर धोखाधड़ी करने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहपुर: फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर धोखाधड़ी करने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार को साइबर क्राइम सेल ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर गिरफ्तारी का डर दिखाकर लोगों से लूटपाट करते हैं।साइबर क्राइम प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम भगवानपुर निवासी त्रिभुवन सिंह उर्फ राम सनेही, जितेन्द्र सिंह और ग्राम मीरपुर निवासी राहुल सिंह को गिरफ्तार किया है। इनके पास से घटना में प्रयुक्त चार मोबाइल फोन बरामद हुआ हैं। ये लोग फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर कूटरचित तरीके से विभिन्न मोबाइल सिमों का प्रयोग कर आम जनता को मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने पर आरोपित करते हुए मुकदमा दर्ज कराने एवं गिरफ्तारी का भय दिखाकर रुपये की अवैध वसूली कर रहे थे।वहीं, ये लोग वित्तीय धोखाधड़ी की धनराशि पीड़ित से विभिन्न बैंक खातों में प्राप्त कर जनसेवा केन्द्रों के माध्यम से आहरित कर लिया जाता है। इस प्रक्रिया में विभिन्न जनसेवा केन्द्रों का बैंक खाता भी फ्रीज किया गया। गिरोह में शामिल अभियुक्तों का पूर्व आपराधिक इतिहास भी है। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल सक्रिय हुई और इन तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें