मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:26 · नई दिल्ली संस्करण

ड्रग तस्करों के खिलाफ दार्जिलिंग ज़िला पुलिस की मुहिम, तीन गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ड्रग तस्करों के खिलाफ दार्जिलिंग ज़िला पुलिस की मुहिम, तीन गिरफ्तार

सिलीगुड़ी। दार्जिलिंग ज़िला पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की कार्रवाई में पिता–पुत्र समेत कुल तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मोहम्मद साहिद और उसके बेटे मोहम्मद समद, तथा उमेश राय के रूप में हुई है। तीनों ही खोरीबाड़ी के निवासी बताए जा रहे हैं।पुलिस सूत्रों के अनुसार, खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के पानीटंकी चौकी की पुलिस ने खोरीबाड़ी के कॉलोनी मोड़ स्थित राज्य सड़क पर रविवार देर रात अभियान चलाया। इस दौरान एक मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी लेने पर पुलिस ने 305 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की।मामले में एक नाबालिग सहित कुल तीन लोगों को मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया।पुलिस का कहना है कि ये आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थों के कारोबार से जुड़े हुए थे। बरामद ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।गिरफ्तार आरोपितों को आज सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उन्हें रिमांड पर लेकर पूरे मामले की गहन जांच करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें