साढ़े तीन किलो चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
फिरोजाबाद,। जनपद के दो थानों की पुलिस ने रविवार को नशे के तीन
सौदागरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से साढ़े तीन किलो चरस बरामद की है।
पकड़े गए तस्कर इस चरस को कहां से लाते थे और कहां बेचते थे इन सभी बिंदुओं
की जांच की जा रही है।
जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित
ने मादक पदार्थों की बिक्री व रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी
क्रम में थाना दक्षिण प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने पुलिस टीम के साथ सूचना
पर एक अभियुक्त चन्द्रशेखर पुत्र सुरेश राठौर निवासी उमा ग्लास के सामने
गली में हिमांयुपुर थाना दक्षिण जनपद फिरोजाबाद को 2.500 किलोग्राम नाजायज
चरस सहित सीएल जैन कालेज के पास नाले की पुलिया से गिरफ्तार किया गया है ।
वहीं
थाना मटसैना में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक तेजवीर सिंह ने पुलिस टीम के साथ
मुखविर की सूचना पर अभियुक्तगण रसीद पुत्र आमीन निवासी असमत नगर पानी की
टंकी के पास थाना रामगढ, दिलशाद पुत्र जलील निवासी पार का नगला हबीबगंज
थाना रामगढ को 500-500 ग्राम नाजायज चरस सहित गिरफ्तार किया है।





