मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

रायबरेली में सड़क हादसे में चचेरे भाई समेत तीन की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रायबरेली में सड़क हादसे में चचेरे भाई समेत तीन की मौत

रायबरेली। जिले में सरेनी थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दो चचेरे भाई सहित एक अन्य युवक दो बाइकाें से अपने घर आ रहे थे। सोमवार सुबह राहगीराें ने युवकाें काे लालगंज डलमऊ मुख्य मार्ग पर मृत अवस्था में पड़े देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।सरेनी थाना क्षेत्र के पूरे लालू मजरे बेनी माधवगंज निवासी प्रशांत पुत्र दिनेश बाजपेई समेत पूरे चंद्रशेखर मजरे गोपाली खेड़ा में रहने वाले शिवेंद्र मिश्रा पुत्र संतोष मिश्रा और गोपाल मिश्रा पुत्र महेश मिश्रा ने अपने परिजनों से बीती रात रविवार काे मित्र के घर जाने की बात कहकर दो बाइकों से घर से निकले थे। सोमवार सुबह लालगंज डलमऊ मुख्य मार्ग पर बहाई गांव के पास तीनों मृत अवस्था में सड़क किनारे पड़े मिले। उनकी दुर्घटना किस वाहन से हुई यह किसी को पता नहीं चल सका है। मृतक प्रशांत बाजपेई अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसके बड़े भाई का पहले ही बीमारी से निधन हो चुका है। प्रशांत मल्केगांव में पाेस्ट मास्टर था। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि मृतकाें में शिवेन्द्र और गाेपाल चचेरे भाई थे। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घटना की जांच कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें