मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:40 · नई दिल्ली संस्करण

कोडमदेसर तालाब क्षेत्र की नहर में डूबने से तीन की माैत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कोडमदेसर तालाब क्षेत्र की नहर में डूबने से तीन की माैत

बीकानेर। गजनेर पुलिस थाना क्षेत्र के कोडमदेसर तालाब क्षेत्र में इंदिरा गांधी नहर में डूबने से 3 दोस्तों की मौत हो गई।

गजनेर थानाधिकारी चंद्रजीत सिंह भाटी ने बताया कि यह तीनों दोस्त बीकानेर शहर के रहने वाले है। करण और लक्की पड़ोसी और दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते है। जबकि राम व्यास दूध बेचने का काम करता है।

यहां से बिना बताए वे अपने दोस्त राम व्यास (17) के साथ मंगलवार दोपहर में दर्शन करने के लिए कोडमदेसर गए थे। रास्ते में ये हादसा हो गया। तीनों का सुबह पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

थाना अधिकारी ने बताया कि तीनों कोडमदेसर भैरुजी के दर्शन करने गए थे। रास्ते में ये तीनों नहाने के लिए नहर के पास रुक गए। तीनों ने अपने जूते और मोबाइल बाहर रखकर नहर में नहाने गए। इस दौरान तीनों ही डूब गए। राहगीरों ने गाड़ी और जूते देखकर नहर में डूबने की आशंका जताई। बाद में 2 के शव बाहर निकाल लिए गए। एक का शव तब नहीं मिला, तो पुलिस ने तैराकों को बुलाया। रात करीब 1 बजे तीसरा शव मिल गया। पुलिस ने बुधवार काे पाेस्टमार्टम कराकर शव परिजनाें काे साैंप दिया।

पड़ोस में रहने वाले जसवीर राव ने बताया कि मंगलवार को करण और लक्की की स्कूल में 10वीं बोर्ड के फॉर्म भरने थे। इसके लिए मार्कशीट मंगवाई थी। स्कूल से दोनों को मार्कशीट लाने के लिए घर भेज दिया था। दोनों स्कूल से घर आए और बैग रखकर बाहर चले गए। ​दोनों बिना बताए कब घर से निकलने पता ही नहीं चला। दोनों मोहल्ले के राम के साथ बाइक पर भैरूजी के ​दर्शन के लिए निकल गए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें