मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्वी चंपारण जिले के बाढग्रस्त बंजरिया अंचल में डुबने से तीन की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पूर्वी चंपारण जिले के बाढग्रस्त बंजरिया अंचल में डुबने से तीन की मौत

पूर्वी चंपारण।जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र में तीन अलग अलग जगहों पर डूबने से तीन लोगो की मौत हो गई। पहली घटना अजगरी पंचायत के सरेह की है,जहां घास काटने गये अजगरी वार्ड नं.4 निवासी 55 वर्षीय विजय मुखिया की पैर फिसलकर बाढ के गहरे पानी में डुबने से मौत हो गई।दूसरी घटना थाना क्षेत्र के चैलाहां फुलवार मुख्य मार्ग में सिसवानिया सरेह की हैं। जहां बाढ़ के पानी में मोहम्मदपुर गांव निवासी शेख बुधन के 42 वर्षीय पुत्र तबरेज आलम का डूबने से मौत हो गया। वही तीसरी घटना सुखीडीह गांव के समीप की है। जहां शौच करने गये सुखीडीह गांव निवासी अब्दुल कलाम के 42 वर्षीय पुत्र सरफे आलम पानी में डूब गया।घटना की सूचना पर बंजरिया थाना पुलिस व सीओ रोहन रंजन सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।जहां सभी शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद बाढग्रस्त बंजरिया अंचल के सभी पीड़ित गांवो में मातमी सन्नाटा पसरा है।वही मृतको के परिजनों का रो - रोकर बुरा हाल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें