मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली-एनसीआर में तीन दिन हीट वेव अलर्ट, 29 मई से बदलेगा मौसम

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
दिल्ली-एनसीआर में तीन दिन हीट वेव अलर्ट, 29 मई से बदलेगा मौसम

नोएडा। दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी और हीट वेव का प्रकोप जारी रहने वाला है। भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 26 और 27 मई को पूरे एनसीआर क्षेत्र में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है, जबकि न्यूनतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 मई को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने का अनुमान है। पूरे दिन हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी।

विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि दोपहर और शाम के समय तेज सतही हवाएं चलेंगी, जिससे गर्म हवाओं का असर और अधिक महसूस होगा।

इसके अलावा 27 मई को भी मौसम लगभग इसी तरह बना रहेगा। अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने इस दिन भी हीट वेव और तेज गर्म हवाओं का अलर्ट जारी किया है। दोपहर और शाम के समय तेज सतही हवाएं चल सकती हैं, जिससे लोगों को लू का खतरा बना रहेगा। लगातार बढ़ती गर्मी के चलते लोगों को घरों से बाहर निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि 28 मई से मौसम अचानक करवट लेने वाला है।

मौसम विभाग के अनुसार 28 मई को अधिकतम तापमान घटकर 43 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इस दिन गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और तूफानी हवाएं चल सकती हैं। दोपहर और शाम दोनों समय हल्की बारिश और थंडर स्क्वॉल की चेतावनी जारी की गई है।

29 मई को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी और पारा करीब 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है।

इस दिन भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश, बिजली कड़कने, और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

मौसम विभाग का कहना है कि बारिश और तेज हवाओं की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिलेगी। 30 और 31 मई को भी मौसम सुहावना बने रहने की संभावना है। इन दोनों दिनों में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

मौसम विभाग ने इन दिनों के लिए 'नो वार्निंग' जारी की है, हालांकि गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। आर्द्रता का स्तर 70 से 40 प्रतिशत तक रह सकता है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और बदलते मौसमी सिस्टम के प्रभाव से एनसीआर के मौसम में यह बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। फिलहाल लोगों को अगले दो से तीन दिनों तक भीषण गर्मी और लू से सावधान रहने की जरूरत है, जबकि 29 मई के बाद मौसम राहत देने वाला साबित हो सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें