मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:18 · नई दिल्ली संस्करण

महिला हो जाएगी "प्रेगनेंट" का झांसा देकर ठगी करने में लिप्त 3 साइबर ठग गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
महिला हो जाएगी "प्रेगनेंट" का झांसा देकर ठगी करने में लिप्त 3 साइबर ठग गिरफ्तार

नवादा। नवादा पुलिस ने मंगलवार को तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 6 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।साइबर थाना को गुप्त सूचना मिली कि नारदीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कहुआरा के समीप बघार में बैठकर कुछ लोग साइबर ठगी कर रहे हैं।सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए साइबर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा अभियुक्त के गिरफ्तारी के लिए उक्त स्थान पर छापेमारी किया गया। तकनीकी मदद एवं ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर 03 अभियुक्त को घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को थाना परिसर लाया गया एवं उससे सघन पूछताछ की गयी।इन लोगों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि वे लोग मिलकर " ऑल इंडिया प्रेगनेंट जॉब (Baby birth service) एवं "Play boy service" (प्ले बॉय सर्विस) के नाम पर भोले भाले लोगों से संपर्क करते हैं। जिन महिलाओं को बच्चे नहीं होते हैं उन्हें प्रलोभन देते है कि अगर महिला प्रेगनेंट हो गई तो 5 लाख रुपये एवं नहीं हुई तो 50,000 रुपये देने का झूठा वादा करते हैं। जब कोई महिला तैयार हो जाती तो रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर 500 रुपये से लेकर 20,000 तक की राशि ठग लिया करते हैं। पुलिस ने प्रिंस राज उर्फ पंकज कुमार पिता भागीरथ प्रसाद ग्राम कहुआरा थाना नारदीगंज जिला नवादा,भोला कुमार पिता सुख सागर महंतों ग्राम कहुआरा थाना नारदीगंज ,राहुल कुमार उम्र 19 वर्ष पिता गिरधारी प्रसाद ग्राम कहुआरा थाना नारदीगंज जिला नवादा को गिरफ्तार किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें