मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:46 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ में फायरिंग कर 5 लाख लूटने वाले तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लखनऊ में फायरिंग कर 5 लाख लूटने वाले तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना बक्शी का तालाब (बीकेटी) पुलिस टीम द्वारा 5 लाख रुपये की लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए 3 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस लूट में शामिल अन्य आरोपी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

लखनऊ पुलिस मीडिया सेल ने बताया कि 11 जून को थाना बक्शी का तालाब पर सूचना प्राप्त हुई कि बख्शी का तालाब बाजार के आगे एवं किसान पथ से पहले गाड़ी को ओवरटेक कर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा असलहे से फायरिंग करते हुए बैग में रखे हुए 5 लाख रुपये छीन लिया गया है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच की गयी।

पीड़ित राकेश कुमार अग्रवाल निवासी डालीगंज की तहरीर के आधार पर सतवंत व उसके अन्य साथी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।

इसी बीच थाना बक्शी का तालाब पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर संसारपुर अण्डरपास के नीचे से लूट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतवंत सिंह पटेल (38), विनय कुमार निवासी प्रयागराज और रोहित कुमार यादव निवासी प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। तीनों आरोपी प्रॉपर्टी डीलर हैं। आरोपियों के कब्जे से एक कार, 3 फोन और नकद पैसे बरामद हुए हैं।

आरोपियों ने 11 जून को बीकेटी-सीतापुर हाईवे पर रुपये से भरे बैग की लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

पूछताछ में बदमाशों द्वारा बताया गया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से लूट की घटना को अंजाम दिया था।

गिरफ्तार आरोपियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर घटना में शामिल अन्य फरार बदमाशों की गिरफ्तारी एवं लूटी गई धनराशि की बरामदगी के लिए टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने फरार आरोपियों को जल्द पकड़ने और लूट का पैसा बरामद करने का दावा किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें