मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:33 · नई दिल्ली संस्करण

मुंबई में चाइनीज हथियार बेचने आए तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुंबई में चाइनीज हथियार बेचने आए तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने एक बड़े ऑपरेशन के तहत तीन शातिर बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। ये तीनों बाहरी राज्यों से मुंबई में विदेशी हथियार बेचने आए थे। आरोपियों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को खुफिया से पुख्ता जानकारी मिली थी कि कुछ लोग हथियारों के साथ मुंबई आ रहे हैं। इसके बाद एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने 22 मई की रात करीब 10:45 बजे सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल के पास पीडी मेलो रोड पर बने एक पब्लिक टॉयलेट के नजदीक जाल बिछाकर तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 3 हथियार, मैगजीन और 45 कारतूस (गोलियां) बरामद किए, जिन पर 'मेड इन चाइना' लिखा हुआ है। हालांकि ये चाइनीज दिखने वाले हथियार कहां से लाए गए हैं, यह पुलिस की गहन जांच का हिस्सा है। आरोपियों ने अभी तक हथियारों के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।

गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों का पुराना और गंभीर क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है। 24 वर्षीय जशनप्रीत मंगल सिंह और 24 वर्षीय सुखविंदर सिंह पंजाब के पटियाला के रहने वाले हैं जबकि तीसरा आरोपी अरबाज राजस्थान के झालावाड़ का रहने वाला है। अरबाज पर पहले से ही 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इनमें से दो आरोपी साल 2022 से हत्या के एक मामले में वांटेड चल रहे थे और पुलिस लंबे समय से उनकी तलाश कर रही थी।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लोकल अपराधियों को हथियार बेचने की फिराक में थे। मुंबई के एम.आर.ए. मार्ग पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट के तहत तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है। इस मामले में पुलिस अब सभी एंगल से बारीकी से तफ्तीश कर रही है और इस बात की भी पुख्ता जांच की जा रही है कि क्या इन आरोपियों के तार खतरनाक लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें