मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

लाखों की हुई चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लाखों की हुई चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

प्रयागराज। नैनी और यमुनानगर एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए रविवार को आरटीओ कार्यालय के समीप से तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने तीनों के कब्जे से चोरी के एक लाख 85 हजार रुपये बरामद किया है।पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में घूरपुर थाना क्षेत्र के बुदावा गांव निवासी मो. ताजीम उर्फ ताजिम उर्फ मो. ताजीब पुत्र मो.अहमद उर्फ लल्लू, इसका पड़ोसी मो.अशरफ उर्फ दहाड़ पुत्र मो.अब्बास, आमिर पुत्र मो.रियाज है।उल्लेखनीय है कि 9 जून को कौशाम्बी जनपद के सराय अकिल थाना क्षेत्र के ग्राम नंदौली निवासी रेनू पाल पुत्री स्वर्गीय चंदर पाल की तहरीर पर एक लाख दस हजार रुपये, सोने का मंगलसुत्र व दो चेन चोरी होने के सम्बन्ध में धारा 305(b) बीएनएस बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया था। इस संबंध में सघन चेकिंग, आपराधिक इंटेलिजेन्स का संकलन करते हुए उपरोक्त चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए रविवार को एसओजी यमुनानगर जोन व थाना नैनी की संयुक्त पुलिस टीम ने चोरी व माल बिक्री से प्राप्त कुल 1,85,000 रूपये नकद बरामद किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें