मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:54 · नई दिल्ली संस्करण

लंच के बाद स्कूल से गायब हुए कक्षा 7 के तीन छात्र, पुलिस की तलाश जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लंच के बाद स्कूल से गायब हुए कक्षा 7 के तीन छात्र, पुलिस की तलाश जारी

अलवर,। शहर के एनईबी थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल से कक्षा 7 के तीन छात्र लंच ब्रेक के बाद लापता हो गए। घटना 22 जुलाई की है। स्कूल प्रशासन ने इसकी सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद परिजनों ने एनईबी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामला दर्ज कर बच्चों की तलाश में जुटी है, लेकिन 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला है।

तीनों छात्र एक साथ हुए लापता

लापता छात्रों में 13 वर्षीय योगेश प्रजापत पुत्र बुधराम प्रजापत, निवासी ढाढोली (एमआईए थाना क्षेत्र), तथा उसके सहपाठी उमेश और अक्षय मीणा पुत्र विक्रम मीणा शामिल हैं। तीनों नेहरू नगर स्थित हरदेव दास उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 7 के छात्र हैं। दो बच्चे अल के पास ही रहते है। जबकि योगेश 12 किमी दूर से बस से आता है।

योगेश के चाचा भूरेलाल प्रजापत ने बताया कि बुधवार को सुबह करीब 10:30 से 11 बजे के बीच लंच ब्रेक हुआ था। इसके बाद तीनों छात्र वापस कक्षा में नहीं लौटे। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई।

परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन की लापरवाही के कारण बच्चे परिसर से बाहर निकल गए। उनका कहना है कि जब उन्होंने स्कूल से जानकारी मांगी तो उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिला।

विद्यालय के निदेशक अनिल शर्मा ने बताया कि दो छात्र रोज की तरह लंच के समय घर खाना खाने जाते थे। संभावना है कि तीसरा छात्र भी उनके साथ चला गया। जब लंच समाप्त होने के बाद तीनों छात्र वापस नहीं आए तो शिक्षकों ने तुरंत परिजनों को फोन कर सूचना दी।

उन्होंने बताया कि स्कूल के सीसीटीवी फुटेज में तीनों छात्र पीछे के गेट से बाहर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। स्कूल प्रशासन पुलिस और परिजनों को हर संभव सहयोग कर रहा है।

स्कूल के अन्य छात्रों से पूछताछ में जानकारी मिली है कि लापता छात्र आपस में खाटूश्यामजी जाने की बात कर रहे थे। हालांकि पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है और अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

एनईबी थाना प्रभारी सीमा ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और बच्चों की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें